News Addaa WhatsApp Group

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर पोटेटो की आधारशिला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 28, 2022  |  7:48 PM

645 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर पोटेटो की आधारशिला
  • एक साल के भीतर भण्डारण क्षमता पूरा किया जाएगा
  • जल्द जारी किया जाएगा एप्प जिससे किसानों को पता चलेगा कि किस कोल्ड स्टोर में जगह रिक्त है जिससे किसानों को सहूलियत मिलेगी–उद्यानमंत्री दिनेश सिंह
  • अब बदलेगा बरवा फार्म,3.13 करोड़ रुपये हुआ अवमुक्त
  • उद्यानमंत्री दिनेश सिंह ने रखा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर पोटेटो की आधारशिला
  • 20 अक्टूबर को इस फॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी ने की थी जनसभा

कुशीनगर।गुरुवार को उद्यान मंत्री दिनेश सिंह ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर पोटेटो की आधारशिला रखी,आलू व अमरूद के उत्पादन के लिए पूर्वांचल में प्रसिद्ध 88 एकड़ क्षेत्रफल में स्थित कसया क्षेत्र के बरवा फार्म का दिन सुधरने वाला है, केंद्र व भारत सरकार की संयुक्त योजना के तहत एक्सीलेंस फॉर पोटैटो के रूप में विकसित किया जाएगा,गुरुवार को 8.59 करोड़ की परियोजना का प्रदेश उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आधारशिला रखा, इसके लिए सरकार ने 3.13 करोड़ रुपए जारी कर दिया है,यहां टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला टीपीए,टीपीएस उत्पादन इकाई, हाइड्रोपोनिक्स एयरोपोनिक्स, ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन,फुली ऑटोमेटेड पाली हाउस, शेड नेट,मिस्ट चेंबर कोल्ड चेंबर एवं छोटे कोल्ड रूम की बनाया जाएगा,प्रदेश की जनता के सहयोग से बनी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार चुनाव पूर्व किये गए वादे के अनुसार किसानों नौजवानों व जरूरतमंदों के हर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।इसी क्रम में पूर्वांचल के आलू उत्पादकों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर पोटैटो की आधारशिला रखी जा रही है।इस केंद्र से लाभ पाकर किसान शोधित बीज से आलू उत्पादन करेंगे और अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे।उक्त बातें उद्यान,कृषि विपडन,विदेश ब्यापार व कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा।वह कसया क्षेत्र के बरवां फार्म में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फ़ॉर पोटैटो अनुसंधान केंद्र के शिलान्यास के उपरांत किसानों व गणमान्य लोगो को संवोधित कर रहे थे। कहा कि पूर्वांचल आलू उत्पादन के लिए जाना जाता था।आज केले ने उसकी जगह ले ली है।पूर्व में इस केंद्र से 5 प्रतिशत लोगों को बीज मुहैया कराया जाता था।इस अनुसंधान केंद्र की स्थापना के बाद भारी मात्रा में किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।जिससे भारी मात्रा में उत्पादन होगा और यहाँ का आलू देश विदेश में धूम मचाएगा,कहा संतीश मणि त्रिपाठी व अनिल प्रताप राव ने कोल्ड स्टोरेज की समस्या से अवगत कराया है।अधिकारियों से बात कर पुराने का सुदृढ़ीकरण या नया लगाने का काम एक वर्ष में पूरा होगा।यहां के आलू उत्पादन के हिसाब से क्षमता का निर्धारण होगा आगे कहा कि आज उद्यान विभाग के कार्य की शुरुआत भगवान बुद्ध की पावन स्थली व गोरखनाथ की धरती से कर रहा हूँ,इस केंद्र के निर्माण की निगरानी मैं स्वयं करुगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

उद्यान निदेशक आर के तोमर व उप निदेशक उद्यान डीके वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखा।इस दौरान कृषि क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले प्रगतिशील किसान हर्षप्रकाश तिवारी,सुकदेव कुशवाहा ,समीर सिंह,लालजी कुशवाहा,राजाराम कुशवाहा,लालबहादुर,राजकुमार सहित 15 किसानों को सम्मानित किया गया,संचालन पारसनाथ सिंह ने किया।इस दौरान हरिशंकर राय,वीरेंद्र मिश्र, पुनीत राय,सिद्धेश्वर शाही,ओंकार राय,सभाषद मिथिलेश शर्मा,पुण्यप्रकाश तिवारी,ओंकार राय,उमेश सिंह,विजय कुमार पप्पू,इला उद्यान अधिकारी उद्यान अधिकारी सीताराम यादव,कृष्ण कुमार, सहायक रामायण सिंह व पत्रिका सिंह,आशीष कुमार,अजय राय,शमशेर सिंह ,मंडी सचिव नयनतारा उपस्थित रहे।

क्या कहते है कुशीनगर विधायक पीएन पाठक: कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने बताया कि 8.59 करोड़ की परियोजना की पहली किस्त के रूप में 3.13 करोड़ रूपये अवमुक्त किया जा चुका है,प्रशासनिक भवन भी बनेगा,कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप पूरे गुवतापूर्ण कार्य करने का निर्देश भी दिया गया है,अब केंद्र के टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला से आलू के साथ केला पौध का उत्पादन किया जा सकेगा..

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking