कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को कप्तानगंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, बाजार और बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। अभियान में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज और 10 वाहनों का चालान किया गया। वहीं 4 रोमियो से मौके पर माफीनामा लेकर कड़ी चेतावनी भी दी गई।
पुलिस ने विशेष रूप से जेपी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज के आसपास अभियान चलाया, जहां छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध युवकों की जांच की गई। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, डायल-112, 181, 1930, 102 और 108 सहित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र की सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल अरेस्ट जैसी अफवाहों से बचने, किसी को भी ओटीपी साझा न करने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
गिरफ्तार किए गए युवक में ओमकार पाण्डेय (18 वर्ष),शन्नी साहनी (19 वर्ष),राजन साहनी (23 वर्ष) — निवासी देवरिया बाबू कोटिया, थाना रामकोला,साहिल यादव (19 वर्ष),विकेश तिवारी (21 वर्ष),सागर गौतम (18 वर्ष) — निवासी जमुनी बरवा, थाना कप्तानगंज शामिल है।
पूरे अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक कुलदीप मौर्य सहित पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रखते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…
कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…