पालघर.। औद्योगिक शहर बोईसर गणेश नगर के समीप महावीर कुंज के पास भीमनगर निवासी चंद्रकांत जाधव के काली माता मंदिर के प्रांगण में श्री 1008 सप्त काली माँ सेवा ट्रस्ट की ओर से आज बुधवार से नव दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन महंत डाँ. परमहंस श्री गिरीजी महराज जी श्रीनिरंजनी पंचायती आखाड़ा हरिद्वार के सानिध्य में कथा वाचक पुज्यश्री वेदनारायण शास्त्री जी के मुखार विंदु से आरंभ हो रहा है।
यज्ञाचार्य पं.विपुल कृष्ण जी महराज की ओर से मीडिया में दी गयी जानकारी के मुताबिक बुधवार दिनांक 15.12.21 को महिलाओं की ओर से भव्य कलश यात्रा के दौरान नगर भ्रमण के साथ संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ तथा शुक्रवार 24.12.21 को वेद्यज्ञाता पुरोहितों द्वारा विधि विधान से हवन ततपश्चात महाप्रसाद वितरण कर श्रीराम कथा यज्ञ का विश्राम होगा।

नव दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा में प्रत्येक दिवस सायं 4.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्रोतागण कोरोनाकाल के नियमानुसार भगवान श्रीराम के जीवन कालखंड की विभिन्न चरित्रों का वर्णन कथा व्यास के श्रीमुख से श्रवण करते निहाल होगें।

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…