न्यूज अड्डा संवाददाता गोबरही/कुशीनगर से अनिल कुमार तिवारी
कसया/कुशीनगर | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को अहिरौली राजा स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित ब्लाक स्तरीय में भाजपाइयों ने पंचायती चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें। पार्टी जिला पंचायत के प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशी खडा करेंगी और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने चुनाव प्रभारियों को प्रत्याशियों की सूची अतिशीघ्र तैयार कर लेने और तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। बैठक को पंचायत चुनाव हाटा प्रभारी सुधीर राव ने कहा ,पार्टी हर वार्ड में मजबूत और सघर्ष शील प्रतयाशी उतारने का काम करने जा रही हैं इसके लिए सभी वार्ड में कार्यकरताओ कि बैठक कि जा रही हैं और अभी से सभी कार्यकरता मनोयोग से गांव गांव जाकर पार्टी की नितिओ और उपलब्धियों को बताए शैलेंद्र सिंह दिनेश जयसवाल लहरी सिंह रिकू मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता चन्द्रबली गोड व संचालन अजय शर्मा ने किया। इस दौरान प्रदीप दूवे अमीत राव मनोज मिश्रा गुलाब गुप्ता अरबिंद मदेशिया गौतम गुप्ता बसन्त राव अजय पाडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…