News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया:बेकरी फैक्ट्री में छापेमारी, नही मिला मानक ,तीन लाख का माल हुआ सील!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 12, 2020  |  7:52 AM

1,023 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया:बेकरी फैक्ट्री में छापेमारी, नही मिला मानक ,तीन लाख का माल हुआ सील!

कुशीनगर। कसया नगर के कसया-देवरिया मार्ग पर सिसवा महंथ में संचालित एक बेकरी फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार की शाम छापेमारी कर मानक के विपरीत मिले लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के टोस्ट, रेपर आदि सामान बरामद किया। फैक्ट्री में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन कर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। टीम ने बरामद माल सहित फैक्ट्री को सील कर दिया। शाम को लगभग 3.30 बजे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मंडल गोरखपुर श्रवण कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने उद्योग विभाग से आवंटित प्लाट संख्या 23, 24 व 25 में संचालक एसके अग्रवाल द्वारा संचालित श्याम बेकर्स नामक फैक्ट्री में छापेमारी की। बेकरी फैक्ट्री में खाद्य सामग्री अस्त-व्यस्त मिली तो निर्माण में भी मानकों का उल्लंघन पाया गया। मजदूर असुरक्षित तरीके से बिना मास्क और ग्लब्स लगाए कार्य करते मिले। टीम ने 576 गत्तों में भरे 9216 पीस टोस्ट सील किया। चार बोरियों में रखे सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

सहायक आयुक्त के अनुसार बरामद सामग्री की कीमत लगभग तीन लाख रुपये होगी। सहायक आयुक्त मिश्र ने बताया कि माल सैंपलिंग कर जांच के लिए लैब भेजी जा रही है। इसके अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुमार आदि अधिकारी कार्रवाई में शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर ।  स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…

‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking