News Addaa WhatsApp Group

कसया: आइये जाने महापर्व छठ कब, क्यों और कैसे मनाया जाता हैं , महापर्व छठ की विशेषताये

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2021  |  8:06 PM

322 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आइये जाने महापर्व छठ कब, क्यों और कैसे मनाया जाता हैं , महापर्व छठ की विशेषताये

कसया/ कुशीनगर । पुरे भारत मे मनाये जाने वाला छठ पर्व इस समय देश व खासकर उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य मे महापर्व के रूप मे मनाया जाता हैं l छठ पर्व इस समय हिन्दू धर्म के सबसे बड़े आस्था के रूप मे मनाया जा रहा हैं l छठ पर्व या पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के समय मनाया जाता हैं l इस पर्व को सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व भी कहा जा जाता हैं l इस पर्व को विशेष रूप से बिहार, झारखण्ड,पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रो मे विशेष आस्था के रूप मे मनाया जाता हैं l यह पर्व भारत मे वैदिक काल से ही मनाया जाता हैं l इस पर्व के बारे मे ऋषियों द्वारा ऋग मे मे लिखी गयी सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परम्परा के अनुसार मनाया जाता हैं l इस पर्व का मूल उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन की देवताओं को बहाल करने के लिये अनुरोध किया जाता हैं l इस पर्व मे मूर्ति पूजा किसी भी तरह शामिल दिखाई नहीं देता हैं l यह पर्व चार दिनों की अवधि मे मनाया जाता हैं, इसमें कठोर अनुष्ठान के साथ पवित्र स्नान, उपवास,पानी पीने से दूर रहना और घंटो पानी मे खड़े रहना तथा सूर्य देव को अर्ध्य देना प्रमुखता से शामिल हैं l इस पर्व मे महिलाओ के साथ साथ बच्चे, बूढ़े और जवान लोग भी निष्ठां के साथ ब्रत व आडम्बरो को मानते और निभाते हैं l छठ पर्व की तैयारी दीपावली पर्व के की समाप्ति के साथ ही शुरू हो जाता हैं और नगर, शहर, गांव सहित सभी जगहों पर नदी,पोखरो पर स्थित छठ घाटों की साफ सफाई के साथ ही घाटों पर बने वेदियों की रंगाई, पोताई होती हैं तथा बाजारों मे छठ पूजा मे लगने वाले समग्रीयो से दुकाने सजने लगती हैं l छोटी छठ से हो इस पर्व का जरूरी पूजा पाठ शुरू हो जाता हैं l आज बुधवार को छठ महापर्व के अवसर पर कसया तहसील क्षेत्र के नगर कसया व गाव क्षेत्रो सपहा, मधवा पुर, भरौली, वीर सावरकर नगर सबया, मथौली, बनवारी टोला, बेलवा, धुरिया, बटेसरा, फाजिलनगर, जौरा बाजार, रहसु आदि दर्जनों जगह पर महिलाओ को घाटों पर छठ मैया की पूजा करतें देखा गया और इन जगहों पर काफ़ी चहल पहल व भीड़ भी रही l

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

संबंधित खबरें
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन
सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…

नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking