कसया/कुशीनगर । दीपावली पर्व के अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत शहीद भगत सिंह नगर (रामनगर सीकरी) में समाजसेवी मनोज प्रजापति ने जरूरत मन्दों को खाद्यान्न सामग्री, मिठाई देकर शुभकामनाएं दी।
टूरिस्ट गाइड व समाजसेवी श्री प्रजापति ने कहा कि आम जन को रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दीप पर्व के अवसर पर जरूरत मन्दों का सहयोग करने से दिल को बहुत सकून मिलता है। हम सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर 10 जरूरत मन्दों को मिठाई, खाद्य सामग्री आदि दिए गए। इस पुनीत कार्य में बाबूराम प्रजापति, धूपा देवी, पूनम देवी, संजीत, गीता, आलोक, अंकुर, अनुष्का, सत्यम, रिद्धि, सिद्धि, गौरव, धनंजय आदि ने हाथ बंटाया।
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर…
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट खड्डा, कुशीनगर।…