News Addaa WhatsApp Group

कसया: प्रो0 सिद्धार्थ पांडेय, प्राचार्य, बीपीजीसी, कुशीनगर ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2022  |  6:11 PM

335 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: प्रो0 सिद्धार्थ पांडेय, प्राचार्य, बीपीजीसी, कुशीनगर ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया

कसया/कुशीनगर  । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के प्राचार्य प्रो0 सिद्धार्थ पांडेय ने महाविद्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के समक्ष शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के साथ नारियल का पौधा लगाकर जन्मोत्सव मनाया एवं पौधे का व्यय वहन करते हुए संरक्षण की जिम्मेदारी ली। प्रो0 सिद्धार्थ ने कहा कि जीवन पर्यंत हमारी सभी मूलभूत आवश्यकताएं पेड़ पौधों और वनस्पतियों पर ही निर्भर है लेकिन इसके बावजूद हम सब पेड़ पौधे काट तो रहे लेकिन उस अनुपात में लगा नही रहे। इस क्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान बहुत ही प्रेरक और सराहनीय पहल है। इस अभियान से जुड़कर जन्मदिन पर पौधरोपण करना एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि नयी दिशा द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान को वृहद स्वरूप देने की जरूरत है क्योंकि यदि हम सभी वर्ष में एक बार जन्मदिन पर ही पौधा लगाएं और उसे बचाएं तो पर्यावरण काफी हद तक संरक्षित रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य नियंता डॉ0 त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ0 आमोद राय, डॉ0 ज्ञान प्रकाश मंगलम, डॉ0 अम्बिका तिवारी, डॉ0 महबूब आलम, डॉ0 पारसनाथ, आनंद उपाध्याय, अविनाश मिश्र, डॉ0 दीपक , डॉ0 राम नवल, डॉ0 सत्येंद्र गौतम, डॉ0 निरंकार राम त्रिपाठी, राज किशोर, प्रफुल्लचंद, डॉ0 शम्भू दयाल कुशवाहा, डॉ0 सुबोध गौतम, अमित, घनश्याम मिश्र, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking