News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2021  |  8:16 PM

331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

कसया/ कुशीनगर। महापर्व छठ के अवसर पर विधायक कुशीनगर सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नदी, जलाशयों व पोखरों पर बने छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई, पथ प्रकाश व अन्य सुविधाओं को देखा और ब्रत धारी महिलाओं व यहां आनेवाले लोगों की सुबिधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

विधायक श्री त्रिपाठी ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, दिववेन्दु मणि त्रिपाठी, केशव सिंह आदि के साथ बुद्धा घाट, करुणा सागर, शिव मंदिर पोखरा, रामजानकी
मठ सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संगठनो ने सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के बाद महिलाओं को जलपान की भी व्यवस्था की। इसी क्रम में निर्वाण सेवा संस्थान एवं न्यू बुद्धा टूर्स एन्ड ट्रेवल्स कुशीनगर द्वारा बटेसरा, सिरसिया, मधवापुर, आदि जगहों पर बने घाट पर जलपान की व्यवस्था की। व्यवस्था में अधिवक्ता विजेंद्र राय, पत्रकार पवन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता के अलावे बटेसरा में पत्रकार हृदया नन्द शर्मा, पत्रकार असलम अंसारी, सोनू यादव, दीपक शर्मा, अभिषेक, निखिल, घनश्याम, समाजसेवी मैनेजर यादव आदि व्यवस्था में लगे रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking