कसया/कुशीनगर । नगर के कसया श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, आनंद के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान अन्नकूट का विधिवत पूजन अर्चन किया गया और 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया। मौके पर नगर के सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चो ने महाप्रसाद ग्रहण किया और पूरी श्रद्धा के साथ जयकारे लगाए। शुक्रवार को मन्दिर परिसर में आयोजित महा भंडारे में शामिल होने आए श्रद्धालुओं को महन्थ त्रिभुवन शरण दास ने आशिर्बाद दिया और कहा कि भगवान की भक्ति से जीवन में सुख, मोक्ष की प्राप्ति होती है। दुःखों का नाश होता है। इस अवसर पर हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, राकेश गिरी, शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्ता, कुश मधेशिया, श्रीराम सिंह, राजेश मधेशिया, अमरचंद जायसवाल, महेश जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी देवनारायण शरण दास के देख रेख में नई दिशा के सचिव हरीओम मिश्रा व अन्य व्यवस्था संचालन में लगे हुए थे।
कुशीनगर। नगर पंचायत सेवरही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित अपने आवास/कैंप कार्यालय पर…
खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग निवासी हैं विदेश भेजने वाला एजेंट खड्डा, कुशीनगर।…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव में शादी की खुशियां…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…