News Addaa WhatsApp Group Join करें

कांग्रेस में अब निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह-प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर यशवंत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Oct 16, 2021  |  9:29 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कांग्रेस में अब निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह-प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर यशवंत.।
पालघर.। जिलापंचायत व पंचायत समिति के निर्वाचन के पश्चात जिले में कांग्रेस के अ़ंदर के कमियों से रुबरु हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अब बड़े फैसले लेने का मन बना चुके है। अब निष्ठावान व सक्रिय कार्यकर्ताओं की तरजीह मिलना लाजिमी हो गया है जिससें कांग्रेस के गिरते साख और जमीनी कार्यकर्ताओं की सलाह को प्रमुखता से पालघर ही नही पुरे राज्य में रायशुमारी कराकर प्रदेशाध्यक्ष पटोले को अवगत कराने की जिम्मेदारी प्रमुख पदाधिकारियों को दी जा रही है। जिसके फलस्वरूप संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव किये जा सकते है।वरिष्ठता सूची में पूर्व पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की सहमति,पार्टी के लिए निर्विवाद कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मनोबल को बेहद ख्याल रखने पर बल दिये जाने की नई सोच नई रणनीति के साथ आगामी सभी छोटे -बड़े चुनावों में अकेले दमखम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुकाबले में खड़ा करना प्रदेश कांग्रेस का अब मकसद बन गया है।
    उक्त बातें नवनियुक्त महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ठाकूर यशवंत सिंह ने पालघर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष की कांग्रेस कायापलट नीतियों को गिनाते हुए कहा।
     कांग्रेस के मौजूदा हालात पर पत्रकारों के पूछें गये सवालों को बेवाकी से जवाब देते ठाकूर यशवंत सिंह ने कहा कि अतीत से बहुत कुछ सीखने के पश्चात कांग्रेस की कमान एक ऐसे योद्धा को प्रदेश में सौपा गया है जो पुराने विचारधारा से उपर आज के परिवेश में कांग्रेस की नया इबारत लिखने के लिए आगे बढ रहा है।गुटबाजी पर रोक लगाने के साथ मौकापरस्त लोगों की पहचान की जा रही है।पार्टी सही समय पर नीतिगत फैसले कार्यकर्ताओं को विश्वास मे लिए उनके बलबूते पर ही सहयोगियों से आगे करेगी।
    कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव ठाकूर यशवंत ने पत्रकारों को असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयदशमी की बधाई के साथ दिपावली की शुभेच्छा देते हुए अंत में कहा कि पालघर में नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं से शुभ संकेत आ रहे है.। आगे विरोधाभास की कोई गुंजाइश नही रहे ऐसा प्रयास प्रदेश अध्यक्ष की ओर से  की जा रही है।

आपके लिए और..- बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला

कुशीनगर। थाना बरवापट्टी के नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking