News Addaa WhatsApp Group

कालानमक चावल की खुशबू से फिर महकेगा पूर्वांचल

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 15, 2021  |  8:11 AM

768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कालानमक चावल की खुशबू से फिर महकेगा पूर्वांचल

कसया/कुशीनगर। स्वाद व सुगन्ध में विशिष्ट स्थान रखने वाले कालानमक चावल की खुशबू से पूर्वांचल फिर महकेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा इन दिनों इस चावल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अनुसन्धान कार्य में जुटा है। संस्थान की कोशिश है कि इस चावल की परम्परागत प्रजाति में सुधार कर उत्तम प्रजातियां विकसित की जाएं जो कम समय में पककर तैयार हो और प्रतिकूल मौसम का सामना कर सके। पूर्वांचल के जिलों में प्रक्षेत्र अनुसन्धान केंद्र भी स्थापित कर शोध को आगे बढ़ाया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कुशीनगर जनपद के सखवनिया के मूल निवासी और पूसा संस्थान में कृषि वैज्ञानिक डॉ. वैभव कुमार सिंह इस अनुसन्धान कार्य के नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को यहां आए डॉ. वैभव ने बताया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए के सिंह के नेतृत्व में इस चावल पर अनुसन्धान चल रहा है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, फैजाबाद, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज में प्रक्षेत्र अनुसन्धान हो रहा है। डॉ. वैभव ने बताया कि इस चावल की परम्परागत प्रजाति दोष जनित है। जिसमे सुधार के कार्य हो रहे हैं। दरअसल इसके बड़े पौधे मौसम की मार सह नही पाते और पकने में ज्यादा समय लेते है। जिससे किसान इसकी खेती से विमुख होते जा रहे हैं। अनुसन्धान पर ज्यादा जोर इसी बात पर है कि इसके पौधे मौसम की मार सह सके और कम समय में फसल पके। डॉ. वैभव ने बताया कि अनुसन्धान के बाद इस चावल की जो नए बीज आयेंगे उससे उत्पादकता बढ़ेगी साथ ही फसल के पकने में समय कम लगेगा। उल्लेखनीय है कि बौद्ध भिक्षुओं में इस चावल का विशिष्ट स्थान है।

20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर में बौद्ध अनुयाइयों को चावल महाप्रसाद के रूप में वितरित किया था। प्रदेश सरकार इस चावल के संरक्षण के लिए सिद्धार्थनगर जनपद में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत कार्य कर रही है।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking