News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2021  |  8:04 PM

718 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत किया कार्यक्रम का आयोजन

पिपरा बाजार/कुशीनगर। कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बलकुडिया बाजार में हुआ। कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार पर विभिन्न आरोप लगाते हुए अपनी उपलब्धियां गिनाई।
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के बलकुडिया बाजार में रविवार को कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित की।कांग्रेस झारखंड राज्य प्रभारी व पूर्व गृह राज्य मंत्री मुख्य अतिथि आरपीएन सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में आज लोग भ्रम की स्थिति में हैं।सरकार ने जो वादे किए थे।वह धरातल में नहीं दिख रहे।इस बात को लेकर किसी प्रकार की चर्चा ही नहीं उठी उनपर कानून बन रहे हैं।राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि लोग सरकार की बातें समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार चाहती क्या है।लोग परेशान है।सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया है।जिसका लाभ केवल पूंजीपतियों को मिलने वाला है।किसान,मजदूर सब परेशान हैं।उनको किसी प्रकार से सहारा नहीं मिल रहा है।जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बीते 32 साल से कांग्रेस पार्टी का जनाधार निरंतर कम हुआ है।इसके पीछे कारण जो भी रहा हो,लेकिन संगठन सृजन अभियान में हमें बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करनी है।मैं अपने पुराने कांग्रेसी साथियों को साथ लेकर और युवाओं के साथ मिलकर हर किसान,मजदूर, व्यापारियों और बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाऊंगा।आने वाले पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी सदस्यों को जिताने का प्रयास करेंगे।कांग्रेस युवा नेता व पीसीसी सदस्य मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान,मजदूर, युवा व गरीब हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए काम कर रही है।देश व प्रदेश में हर वर्ग परेशान है।अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस ब्लाक स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी।इस दौरान
अमित मिश्रा,आदित्य,नन्दलाल चौहान,ब्यास ओझा, ख़र्चउपाल,मदनपाल सिंह,जैकी,वाजिद अली सन्नी शर्मा,आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: 6 साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गो...

संबंधित खबरें
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत
चलती ट्रेन में सिग्नल से टकराकर युवक की मौत

खड्डा रेलवे स्टेशन का है मामला खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के खड्डा रेलवे…

अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,
अंबेडकर जयंती पर निकाला जुलूस:युवाओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाए,

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली क्षेत्र के हरपुर सुक्खड़,मोतीपाकड़,जगदीशपुर, बरडीहा खुरहुरिया,महुअवा खुर्द, बैरिया,बगरादेउर,पिपरा,विशुनपुरा आदि जगहों पर भीमराव…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking