News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोरोना महामारी मे अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चो की हर सहायता करेगी सरकार: जिला प्रोबेशन अधिकारी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 8, 2021  |  7:23 PM

786 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोरोना महामारी मे अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चो की हर सहायता करेगी सरकार: जिला प्रोबेशन अधिकारी
  • कोरोना महामारी मे अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चो की हर सहायता करेगी सरकार: विजय कुमार पांडेय (जिला प्रोबेशन अधिकारी)

कुशीनगर | कोरोना ने बहुत से परिवारों से उनकी खुशियाँ हमेशा-हमेशा के लिए छीन ली हैं, जिन परिवार में कल तक किलकारियां गूंजा करतीं थीं, आज उसी घर में बच्चे गुमशुम नजर आ रहे हैं । ऐसे ही बच्चों के जीवन में फिर से खुशियाँ लाने की हरसंभव कोशिश में सरकार जुटी है । जिन बच्चों ने कोरोना के चलते अपने माता-पिता को खोया है, उनकी चिंता सरकार को है और अब ऐसे बच्चों और परिवार की पहचान कर उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की तरफ कदम बढ़ाया गया है । इसके अलावा ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना को मात देने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं या होम आइसोलेशन में हैं और बच्चे की देखभाल करने वाला परिवार में कोई नहीं है, उन बच्चों के संरक्षण पर भी पूरा ध्यान है । ऐसे बच्चों के संदर्भ में महिला कल्याण विभाग ऊ०प्र० द्वारा संज्ञान लेकर उन्हें उचित तरीके से पुनर्वासन एवं महिला कल्याण की लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उक्त के सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए सभी जनमानस से अनुरोध किया है कि कोविड महामारी के कारण निराश्रित हुए ऐसे बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है तथा ऐसे बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे बच्चों की सूचना निम्न नंबरों पर उपलब्ध कराया जाए ताकि यथोचित कार्यवाही की जा सके ।

1. दिपाली सिन्हा- अध्यक्ष बाल कल्याण समिति- 8052588881
2. विनय कुमार शर्मा- बाल संरक्षण अधिकारी- 9918569509
3. प्रतिभा सिंह- महिला कल्याण अधिकारी – 7054364810
4. मोहन गुप्ता- चाइल्ड लाइन- 708637414, 9453836815

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking