News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गंडक नदी में पलटी नाव , एक की मौत, आधा दर्जन लोगों ने तैर कर बचाई जान!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 25, 2020  |  3:54 PM

1,639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गंडक नदी में पलटी नाव , एक की मौत, आधा दर्जन लोगों ने तैर कर बचाई जान!

कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान थाना अंतर्गत ग्राम सभा बिरवट कोन्हवलिया में आज दोपहर बुधवार को एक नाव बड़ी गंडक नदी में पलट गई। इस नाव पर सवार लोग भी नदी में डूबने लगे। इनमें से छह तो तैर कर बाहर निकल आए, लेकिन एक व्यक्ति नदी में डूब गया। मरने वाला व्‍यक्ति सीमावर्ती प्रदेश बिहार का निवासी है। 

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

नाव डूबती देख नदी किनारे मौजूद कई लोगों ने पानी में छलांग लगाकर डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में एक व्‍यक्ति का शव नदी में उतराता नज़र आया। लोगों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तरयासुजान क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव के ग्यासुद्दीन मियां के बेटे की शादी 23 नवंबर को थी। इसमें शामिल होने के लिए ग्यासुद्दीन मियां के बहनोई अजीज भी बिहार के पश्चिमी चम्पारण से आए थे। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे छोटी नाव से अजीज नदी उस पार जा रहे थे। नाव पर अजीज के अलावा 7 अन्य लोग भी सवार थे। नाव जैसे ही बिहार के गांव अल्पहा के पास पहुंची कि उसमें पानी भर गया। देखते ही देखते नाव नदी में डूबने लगी। उस पर सवार अजीज के अलावा सुरेश यादव पुत्र शंकर यादव, गोवर्द्धन यादव पुत्र बाबूलाल यादव समेत सभी नदी में डूबने लगे। छह लोग तो तैर कर नदी से बाहर निकल गए, लेकिन अजीज मियां नदी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार से लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मुकामी पुलिस को मिल गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking