कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में गुमशुदा व्यक्तियो की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज कप्तानगंज पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देश में गुमशुदा ब्यक्तियो की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत पिछले 23 अगस्त 2020 को नेमा देवी पत्नी सुबास साकिन वार्ड न0 14 हरिहरनाथ उत्तरी कस्वा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर द्वारा अपने लड़के के गुम होने की सूचना दी गयी थी। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल गुमसुदगी दर्ज कर लड़के की बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था । लड़के को सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज संजय कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व मे टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। जरिये मुखविर की सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, आरक्षी अश्वनी यादव, महिला आरक्षी बन्दना खरबार को साथ लेकर गुमशुदा वीरु उर्फ भगेलू पुत्र सुबाष सा0 वार्ड न0 14 हरिहरनाथ उत्तरी कस्वा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर उम्र 18 वर्ष को रेलवे ढाला निकट सुबाष चौक कस्बा कप्तानगंज से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपने लड़के को सकुशल पाकर परिजन द्वारा कुशीनगर पुलिस को साधुबाद दिया गया।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…