News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: चौकी प्रभारी ने दिखाई सक्रियता गुम हुए तीन वर्षिय बालक को किया बरामद,परिजनों को सौपा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2021  |  3:51 PM

481 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चौकी प्रभारी ने दिखाई सक्रियता गुम हुए तीन वर्षिय बालक को किया बरामद,परिजनों को सौपा

कुशीनगर । जनपद के थाना जटहां बाजार अंर्तगत ग्राम पंचायत खेसिया मंसाछापर निवासी हसन अंसारी के अव्यस्क तीन वर्षीय पुत्र सोमेन अंसारी बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे छठ त्यौहार को देखने के लिए बच्चों के साथ गया था और कहीं भूल गया ।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

परिजनों ने काफी खोजबीन किया किंतु उक्त बालक नहीं मिला तो इसकी सूचना थानाध्यक्ष जटहां बाजार नन्दा प्रसाद को दिया,उन्होंने तत्काल चौकी प्रभारी मंसाछापर वीरेंद्र कुमार सिंह को अवगत कराया, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सिंह तत्काल एक्शन में आते हुए बच्चे की खोजबीन मय हमराही कांस्टेबल लाल बाबू के साथ करना शुरू कर दिए तत्पश्चात कस्बा बाजार होते हुए छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे थे की एक बच्चा रोते हुए दिखाई दिया चौकी प्रभारी ने बच्चें को उठाकर पुलिस चौकी मंसाछापर लाये । तथा परिजनों को दूरभाष पर सूचना दिए। सोमेन अपने मां नाजिया बानो को देख दौड़ते हुए जाकर लिपट गया । चौकी प्रभारी ने बच्चें को उसके मां नाजिया बानो को सुपुर्द कर दिया । बच्चें को पाकर नाजिया बानो ने चौकी प्रभारी मंसाछापर सहित पुलिस कर्मियों को भूरि भूरि धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस द्वारा इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा क्षेत्र के जनमानस में व्याप्त है । इसकी सराहना ग्राम पंचायत खेसिया मंसाछापर के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनवर हाफिज जी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जमालुद्दीन अंसारी पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश यादव ग्राम प्रधान जोगी छपरा अख्तर अंसारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खेसिया मंसाछापर ज्ञानेंद्र यादव इतिहास सैकड़ों लोगों ने सराहना व प्रशंसा किया ।

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking