News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर जनपद में“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत छात्राओं को किया गया जागरुक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 20, 2020  |  6:16 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जनपद में“मिशन शक्ति” के अन्तर्गत छात्राओं को किया गया जागरुक

कुशीनगर आज लगभग सात माह के बाद विधालय खुले है। प्रदेश सरकार के मंशा के अनुसार आज जनपद कुशीनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देश में मिशन शक्ति का जागरूक अभियान चलाया गया। और महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुये सुरक्षा के ट्रिप्स बताये गये।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मिशन-शक्ति जागरूक अभियान के अंतर्गत महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण सहित महिला/बाल अपराधों के रोकथाम हेतु जनपद कुशीनगर पुलिस द्वारा एम आर इंटर कालेज छितौनी थाना हनुमानगंज, सुभाष चन्द्र इंटर कालेज थाना अहिरौली बाजार , क्रांति देवी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा, रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकंडरी कुबेरस्थान, राजेस्वर पांडेय महाविधालय नहर थाला तुर्कपट्टी, के साथ अन्य थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर भी “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत छात्राओं / महिलाओं को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए विभिन्न जानकारी दी गयी कि छात्राओं को शिक्षा के साथ ही शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने व अच्छी शिक्षा व अच्छे प्रशिक्षण को लेकर आत्म -निर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) की ट्रेनिंग आरक्षीगण के माध्यम से दिलाय गया। सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को स्वयं के साथ साथ अपने पास- पडोस में रहने वाली अन्य बालिकाओं व महिलाओं को प्रशिक्षित एंव जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, कौशल विकास योजना आदि की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090-वुमेन पावर लाइन, 181- महिला हेल्प लाइन, 1098-चाइल्ड लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 102-स्वाथ्य हेल्पलाइन, 112-पुलिस हेल्प लाइन आदि नंबर के क्रियान्यवन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्राओं व महिलाओ के साथ घटने वाले अपराध के विषय में भी विधिक जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सनद हो की यह जागरूकता अभियान एसएसपी कुशीनगर के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्र के विधालयो में आयोजीत कर मिशन शक्ति का प्रचार- प्रसार किया जाएगा। हर थानों में मिशन शक्ति डेस्क की स्थापना किया गया है, जो थाना में आने वाली पीड़ित महिलाओं को विशेष जानकारियां साझा करेंगी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking