News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जमकर गिरे ओलों से फसलों को नुकसान, शुभ समारोहों में पड़ा विघ्न तो सड़को पर हुआ भारी जल जमाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2022  |  8:56 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जमकर गिरे ओलों से फसलों को नुकसान, शुभ समारोहों में पड़ा विघ्न तो सड़को पर हुआ भारी जल जमाव

कसया/कुशीनगर । शुक्रवार की शाम को आकाश में काले काले बादल घिर आये और चारो ओर अंधेरा छा गया। बादलों ने तेज गरज के साथ बरसना शुरू किया और घण्टों बारिस होती रही। बारिस के साथ छोटे बड़े ओले पड़े। कसया नगर व चैराहों पर बाजार करने आये लोगों को घण्टों बारिस के रुकने का इंतजार करना पड़ा। कई लोग ओलों के चलते रास्ते में चोटिल हो गए। जबकि ओलॉ गिरता देख लोग सिर छिपाने के लिए जगह खोजने लगे।वैवाहिक सीजन के कारण नगर मे वाहनों के आवागमन से काफ़ी व्यस्तता रहीऔर इसी बीच भारी वर्षा होने के कारण नगर मे घंटो जामसे जूझते रहे लोग l नगर मे यह जाम गोला चौक से लगायात ओवर ब्रिज और दिवानी कचहरी तक लगा रहा, जिससे निकलने मे लोगो के पसीने छूट गये lदो पहिया वाहन वाले तो गली खुचो से किसी तरह निकलने मे निजात पाये दिखे l लेकिन चार पहिया और बड़े वाहन जाम से निकलने के लिये संघर्ष करतें रहे lजानकारी के लिये बता दे कि नगर मे जल निकासी की समस्या के कारण बारिस का पानी नाले मे जाने के बजाय नाले का ही पानी सड़क पर बहता हैं जिसके कारण बारिस का पानी सड़क के ऊपर बहने व जल जमाव होने के कारण भी जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं l

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

सड़क पर पानी इतना ज्यादा इकठ्ठा हो गया कि लोग भाप नहीं पा रहे थे कि सड़क कहाँ हैं और पटरी कहाँ हैं l वाहनों को सड़क की पटारियों पर उतारने से लोग बचते रहे कि कहीं गाड़ी फस न जाय जिसके के वजह से और जाम लग गया था lनगर के सटे सिचाई विभाग मार्ग पर भी ट्यूबेल कालोनी से लगायात नेशनल हाइबे मार्ग तक जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण सड़क पर भारी जल जमाव हो गया l बारिस और ओलों से गेहूं, सरसों, सब्जियों की फसलों को काफ़ी नुकसान हुआ। बारिस के कारण बढ़ी ठण्ड से लोग ठिठुरे दिखाई दियेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking