हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के गांव बड़हरा में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एल बी यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैम्प लगाकर गांव के लोगों को जागरूक किया गया तथा उन्हें साफ-सफाई व स्वच्छता के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गया।
स्वास्थ्य टीम के चिकित्सकों द्वारा 118 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिसमें बुखार से पीड़ित लगभग 3 बच्चे मिले जिनका उपचार किया गया। निःशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया। इसके अलावा गांव में निरोधात्मक कार्यवाही करते हुये फॉगिंग कराई गयी। स्वास्थ्य टीम में प्रमुख रूप से बालरोग विशेषज्ञ डॉ एल बी यादव,डॉ अजीमुल्लाह,अमरजीत सिंह,सीएचओ नेहा गुप्ता,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव, बीएसडब्ल्यू कार्तिकेय पांडेय,अम्बरीष गुप्ता,पीयूष सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,अजय यादव आदि मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ सुरेश पटरियां,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ताहिर अली,डॉ मनोज राय व नोडल जे ई एस गांव में पहुँचकर टीम से तथा गांव के लोगों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…