सुकरौली/कुशीनगर।आज तड़के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर जोल्हानिया पेट्रोल पंप पास एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से सड़क के किनारे पंचर की दुकान में सो रहे अभिमन्यु प्रसाद पुत्र छोटू प्रसाद निवासी कर्माजीतपुर थाना गौरीबाजार जिला देवरिया तथा सुकेश पासवान पुत्र स्व. सोनेलाल निवासी रसुलपुरतुर्की थाना भगवानपुर वैशाली बिहार की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा ट्रक चालक को नींद आने की वजह से हादसा बताया जा रहा है।बताते चलें कि सड़क किनारे पंचर की दुकान में सो रहे मिस्त्री व एक अन्य ढाबे के मजदूर को ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया।जिससे
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सुकरौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुँचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।घटना होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।
खड्डा, कुशीनगर । खड्डा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को…
हाटा/कुशीनगर । शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…
कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण को लेकर बाजार के…