News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: थोड़ी सी चूक हुई तो जान ले लेगी टूटी-फूटी सड़क

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2023  |  10:07 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: थोड़ी सी चूक हुई तो जान ले लेगी टूटी-फूटी सड़क
  • खराब सड़के बारिश में बनेगी परेशानी का सबब

साखोपार,कुशीनगर।जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली शिवपुर-अर्जुनहा ग्रामीण क्षेत्र की प्रमुख सड़क खराब हो गई है। इस बार भी बारिश में इन सड़कों पर चलने वाले लोगों की मुश्किलें कम नहीं होगी।क्योंकि अब तक सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं हो पाई है।चंद दिनोें बाद मानसून का दस्तक देने वाला है।सड़कों की मरम्मत के नाम पर विभाग फंड का रोना रो रहा है।जिम्मेदार हमेशा यही रटा-रटाया जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।राशि आने के बाद काम शुरू होगा।
अफसर सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रहे हैं।राहगीरों की परेशानी से इन्हें कोई सरोकार नहीं है।यह तस्वीर अफसरों को हकीकत का आईना दिखा रही है।सड़क इतनी खराब हो गई है कि थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना तय है।टूटी-फूटी सड़कों से लोगों की जान भी जा सकती है।इसके बाद भी जिम्मेदार इन सड़कों को चलने लायक बता रहे हैं।इस सड़क से दर्जनों गांवों के राहगीरों की प्रमुख सड़क है।इसके बाद भी विभाग खस्ताहाल सड़कों की सुध नहीं ले रहा है।यहां तक कि गड्‌ढों को भरा तक नहीं जा रहा है।इसके बाद भी उखड़ी सड़कों ने घटिया निर्माण की पोल खोल दी है। सड़कों पर कहीं डामर उखड़ गए हैं तो कहीं गिट्‌टी फैल गई है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

उक्त सड़क से रोजाना कलेक्ट्रेट,जिला अस्पताल तथा डायट जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।बावजूद सड़क कबतक बनेगी कोई निर्धारित समय नहीं है।क्षेत्र निवासी एडवोकेट नवनीत यादव,रामजीत गुप्ता, महफूज,जीउत यादव,बेचन,विवेक यादव,अब्दुल मजीद,समसुद्दीन,रियाजुल हक,सिकंदर,शमसाद,अबरार,वाज़िद,महेंद्र चौबे,गुलाब यादव,वृजमोहन यादव,ध्रुप नारायण तिवारी आदि ने टूटी सड़क को लेकर रोष जताया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर सड़क शीघ्र नहीं बनती है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking