News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं के तहत निशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण प्रदान कराए जाने के लिये विकासखंड स्तरी बृहद शिविर का आयोजन, देखे लिस्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2022  |  8:21 PM

610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु संचालित योजनाओं के तहत निशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण प्रदान कराए जाने के लिये विकासखंड स्तरी बृहद शिविर का आयोजन, देखे लिस्ट

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि जनपद के दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं /कार्यक्रमों के संदर्भ में निशुल्क कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण प्रदान कराए जाने के उद्देश्य से विकासखंड स्तर पर बृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में निम्न योजनाओं और कार्यक्रमों का चिन्हांकन किया जाएगा।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

1. कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण योजना- इसके अंतर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें 03 वर्ष के अंदर तथा शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे जिन्हें 01 वर्ष के अंदर सहायक उपकरण न प्राप्त हुआ हो उनको ट्राई साइकिल/ व्हीलचेयर/ बैसाखी/ श्रवण यंत्र/ अंधों की छड़ी/ बनावटी अंग-कैलिपर्स, कृत्रिम हाथ व पैर आदि का चिन्हांकन किया जाएगा।
2. शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना- इस योजना के अंतर्गत दिव्यांग दंपति को शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन किया जाएगा।
3. कोकलियर इंप्लांट्स /शल्य चिकित्सा योजना के तहत ऐसे दिव्यांग बच्चों को जो पोलियो करेक्टिव सर्जरी कराने हेतु इच्छुक हो और 0-5 वर्ष के मूक बधिर दिव्यांग बच्चे की निशुल्क सर्जरी कराई जाएगी।
4. दुकान निर्माण/ संचालन योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनो का चिन्हांकन किया जाएगा।
5. दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना से वंचित दिव्यांगजनो का चिन्हीकरण व
6. यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट के अंतर्गत सभी दिव्यांग जनों के यू0 डी0 आई0 डी0 कार्ड निर्गत के लिए आवेदन हेतु प्रपत्र प्राप्त किया जाएगा।

इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनो के चिन्हांकन हेतु विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न तिथियों को शिविर आयोजित किए गए। इस संदर्भ में *विकासखंड मुख्यालय पडरौना 25 मई 2022, विशुनपुरा 26 मई, दुदही 27 मई, सेवरही 28 मई, तमकुहीराज 30 मई, फाजिलनगर 31 मई, कसया 01 जून, हाटा 02 जून, सुकरौली 03 जून, मोतीचक 04 जून, कप्तानगंज 06 जून, रामकोला 07 जून, नेबुआ नौरंगिया 08 जून, एवं खड्डा 9 जून 2022 ।

उक्त विकासखंड मुख्यालयों पर प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking