कुशीनगर । अपराध औऱ अपराधियो पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री ,निष्कर्षण , परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शनिवार को थाना हनुमानगंज पुलिस टीम को कामयाबी हाथ आयी है।
यह है कामयाबी
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास से मुखबीर के सूचना पर वाहन सं0 UP 32 JL 3177 व UP 57 AU 7475 से तस्करी कर ले जायी जा रही दो बोरे में कुल सात पेटी जिसमें एक पेटी रायल स्टेग कुल बारह बोतल, तीन पेटी 8 PM कुल 144 बोतल व तीन पेटी बीयर कुल 72 केन बरामद किया गया तथा मौके से दो अभियुक्तों विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू पुत्र किशनलाल अग्रवाल साकिन वार्ड न0 05 थाना खड्डा जनपद कुशीनगर, सुरेश कुमार पुत्र विन्देश्वरी साकिन रामपुर गोनहा टोला अहिरौली थाना खड्डा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ आयी है। मुकामी पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 02/21 धारा 60/72 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर तथा उपरोक्त वाहनों को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना हनुमानगंज उ0नि0 धनंन्जय कुमार राय , हे0का0 राजेश सिंह ,हे0 का0 सत्यनरायण राय ,का0 प्रदीप कुमार थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…