कुशीनगर | उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा केशवपट्टी निवासी एक मां अपनी नाबालिग बेटी को बरेली ले जाकर बेचने की तैयारी कर रही थी,इसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंच किशोरी को कब्जे में लेते हुए चाइल्ड लाइन भेज दिया । उधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला फरार हो गई।पुलिस महिला की खोजबीन करने में जुटी हुई है ताकि सच्चाई सामने आ सके। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के केशवपट्टी निवासी एक महिला अपनी नाबालिग पुत्री को लेकर छितौनी बाजार पहुंची और लड़की के लिए सामान की खरीदारी करने लगी । इस पर लड़की को शक हुआ तो उसने मां से सामान खरीदारी करने के बारे में पूछा तो उसे बताया कि उसे बरेली जाना है,यह सुन लड़की के होश उड़ गए।जब मां बेटी छितौनी से बाहर निकले तो लड़की ने मां पर बरेली ले जाकर बेचने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगी।शोर सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गयी । इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पहले ही महिला वहां से भाग खड़ी हुई । पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर चाइल्ड लाइन को भेज दिया है । प्रभारी एसओ विशाल सिंह ने बताया कि किशोरी द्वारा अपनी मां पर बरेली ले जाकर बेचने की बात कही जा रही है । पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है । फरार महिला की खोजबीन में टीम लगा दी गई है ।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…