News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पांच साल से मरीजो व तिमारदारों लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण करते हैं सुरेन्द्र भाई शर्मा नंदवंशी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2021  |  3:42 PM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पांच साल से मरीजो व तिमारदारों लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण करते हैं सुरेन्द्र भाई शर्मा नंदवंशी

कुशीनगर । जिले के मंसाछापर बाजार खेसिया के रहने वाले सुरेंद्र भाई शर्मा दूसरे का दर्द देखा तो अपनी गरीबी भूल कर जनसेवा मे मशहूर हो गये बताते चले कि अहमदाबाद के एक अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की सेवा देखी तो खुद भी सेवा करने का बीणा उठा लिया संयुक्त जिला अस्पताल पडरौना कुशीनगर में गरीब भर्ती मरीजों के तीमारदारों असहाय निराश्रित लोगों में अनवरत 200 से ढाई सौ पैकेट रोज शाम को निशुल्क भोजन वितरण जन सहयोग के माध्यम से कराते हैं यह सिलसिला कोविड19 काल में भी जारी है दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करते है

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

बिशुनपुरा ब्लॉक के मन्शाछापर निवासी सुरेंद्र शर्मा नंदवंशी पाच साल पहले अहमदाबाद गुजरात में रहकर नौकरी करते थे । वहां अपने किसी परिचित के साथ एक अस्पताल के कैंसर वार्ड में पहुंचे जहां सुरेंद्र ने देखा कि कुछ लोग एक संस्था के जरिए मरीज और उनके तीमारदारों को रात के वक्त भोजन कराते हैं इसके बाद साल 2017 में जब सुरेंद्र अहमदाबाद से कुशीनगर आए तो उनके किसी परिचित व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई जिसे जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराने पहुंचे भर्ती कराने के बाद ओ विश्राम कक्ष में बैठ कर देखा कि सैकड़ों मरिजो के परिजन सोये है उनमें कई लोगों को जगा कर पुछा कि आप भोजन किए हैं तो पता चला कि की दूरदराज से आए मरीजों के तीमारदार लगभग 60% लोग बिना भोजन किए जिला अस्पताल पर सो जाते हैं उस वक्त अस्पताल के अगल-बगल कोई दुकान भी नहीं थी जिससे मरीजों के परिजन कोई खाने की वस्तु खरीद सके उसी दिन से सुरेंद्र भाई शर्मा नंदवंशी ने निजी व जन सहयोग के माध्यम से भोजन पैकेट वितरण कराने का दृढ़ संकल्प लिया शुरुआती दिनों में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में धीरे धीरे जन सहयोग करने वाले लोगों का साथ मिलता गया सुरेंद्र भाई शर्मा नंदवंशी प्रतिदिन समय शाम 7:30 संयुक्त संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर मरीजों के तीमारदारों के लिए 2 से ढाई सौ पैकेट चावल दाल सब्जी पूरी और सब्जी पैक करा कर तीमारदारों असहाय निराश्रित लोगों में वितरण करवाते हैं।

समाजसेवा हेतु लोगो को भी करते हैं प्रेरित

सुरेंद्र भाई शर्मा नंदवंशी का कोई कोई आय का पुख्ता जरिया नहीं है मात्र 4 कट्ठा जमीन है और एक सैलून की दुकान से तीन भाइयों का परिवार चलता है उसमें तीनो भाई सुरेंद्र भाई को मदद करते हैं बाकी लोगों का सहयोग लेते हैं किसी का जन्मदिन शादीसालगिरह या पुण्यतिथि के मनाने वाले लोगों से संपर्क कर उनसे भी इस पावन पूनित कार्य में भोजन वितरण कराने का आग्रह करते हैं एवं सहयोग लेते हैं इस कार्य में जिले के उच्च अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी काफी सहयोग करते है

घर दूर होने के कारण किराए का कमरा लेकर तैयार कराते हैं भोजन

सुरेंद्र शर्मा कुछ दिनों तक विकास खंड विकास बिशनपुरा से भोजन तैयार करवाते थे और वहां से जिला मुख्यालय रविंद्र नगर धुस संयुक्त अस्पताल में लाकर वितरण करवाते थे जबकि जिला मुख्यालय और बिशनपुरा ब्लॉक की दूरी 12 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता था इस दिक्कत को देख जिला मुख्यालय पर एक किराए का एक कमरा ले लिया अब वहीं पर भोजन तैयार करवाते हैं और अपने बाइक पर बांधकर अस्पताल पर वितरण करवाते हैं यह समाज के लिए नसीहत है पूजीपतियों अच्छी खासी नौकरी उद्योग धन्धे वालो को ऐसे जनहित कार्यों मे योगदान व सहयोग करने की जरूरत है

शासन व समाज से सहयोग की दरकार

समाजसेवी सुरेंद्र को सरकार के तरफ से अनुदान व जनप्रतिनिधियों के तरफ से योगदान करने की आवश्यकता है तथा ऐसे जाबांज को शासन व समाज से सम्मानित करनेव प्रशंसा पत्र देने हेतु समय की मांग है अखबार की सूर्खियों मे रहने के बाद भी शासन से को मदद नहीं मिला है।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking