News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूजा स्थलों पर एक साथ पांच व्यक्ति ही कर सकेंगे प्रवेश- पुलिस अधीक्षक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 13, 2021  |  4:26 PM

1,240 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूजा स्थलों पर एक साथ पांच व्यक्ति ही कर सकेंगे प्रवेश- पुलिस अधीक्षक WhatsApp
Responsive image
  • बिना मास्क अगर कोई दिखेगा,तो होगी कठोर कार्यवाही

कुशीनगर। मंगलवार से हिंदुओं के पवित्र त्यौहार चैत्र रामनवमी व अगर चांद दिखाई दिया तो मुस्लिम भाइयों का पवित्र रमजान प्रारंभ हो रहा है कुशीनगर जनपद की पुलिस मुस्तैदी के साथ कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्याओं को देखते हुए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सभी धार्मिक स्थल पर कराएगी एक साथ केवल पांच व्यक्तियों को ही अपने धार्मिक व पवित्र स्थलों पर जाने की अनुमति होगी ।बाकी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कतार वध तरीके से लाइनों में खड़े रहकर अपने-अपने बारी का प्रतीक्षा करना होगा जिसके लिए जनपद की पुलिस मुस्तैदी के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी । वही बिना मास्क लगाए अगर कोई भी ब्यक्ति नजर आएगा, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

उक्त बातें पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने आज एक खास बात -चीत के दौरान इस न्यूज़ अड्डा से कही। उन्होंने कहा कि जनपद के मुख्य मंदिर मस्जिद के साथ साथ अन्य धर्मिक स्थानों पर हमारी पुलिस अपनी नजर बनाए रखेगी सभी राजपत्रित अधिकारियों पुलिस क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं वह अपने अपने सर्किल के अंतर्गत मंदिर मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों पर अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए पांच पांच व्यक्तियों को ही धार्मिक स्थलों पर पूजा करने की अनुमति देगे। जैसा कि प्रदेश सरकार का निर्देश प्राप्त हुआ है।

उत्तर प्रदेश के साथ साथ अपने जनपद कुशीनगर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इस बीच राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लोगों को सीमित संख्या में प्रवेश देने का फैसला किया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी धार्मिक स्थल पर एक बार में पांच से ज्यादा लोगों के प्रवेश करने पर रोक लगाई है सरकार ने धार्मिक स्थल एक बार में पांच ही लोगों को एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है

आपको बता दें कि तेरह अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और रमजान के भी 14 अप्रैल से शुरुआत होने की उम्मीद है इन त्योहारों पर मंदिरों और मस्जिदों में काफी भीड़ रहती है सरकार के फैसले के बाद पांच लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिल पाएगा ऐसे में मंदिरों और मस्जिदों में ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं हो पाएगी रमजान के शुरुआती दिनों में रोजा खोलने के बाद तरावीह पढ़ने के लिए काफी लोग आते हैं लेकिन सरकार के फैसले के बाद पांच लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिल सकेगा और मस्जिदें व मन्दिर खाली रहेंगी।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर पांच व्यक्ति से अधिक नहीं जा पायेंगे पुलिस उसका अनुपालन करायेगी और कुशीनगर की सम्मानित जनता शासन प्रशासन की सहयोग करती आई है और आगे भी करेगी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिये हमें बिना मास्क लगाए घर से बाहर नही निकलना है। यह देखने को मिल रहा है की दुकानदार अपनी दुकान पर बिना मास्क लगाए,उपभोक्ताओं से खरीद-विक्री कर रहे है। ऐसा नही होना चाहिये। हमे कोरोना संक्रमण से बचने की एक मात्र उपाय सावधानी है। चेहरे पर मास्क लगाए, बार-बार हाथ धुले, सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking