कसया/कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. रणजीत सिंह की पुण्यतिथि सिसवा कुटी स्थित रामलीला मैदान में शिद्दत के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने श्री सिंह को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें किसानों का सच्चा मसीहा बताया।
आयोजित सभा को सबोधित करते हुए भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट उदयभान यादव ने श्री सिंह के जीवन से जुड़े संस्मरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री सिंह पूरे जीवन भर किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। इसी क्रम में प्रधानसंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन यादव ने कहा कि व्यक्ति अच्छे कर्मों से ही हमेशा याद किये जाते हैं। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि भाकियू नेता ने मैत्रेय परियोजना प्रभावित किसानों के संघर्ष में अहम योगदान दिया। यादव फाउंडेशन के चेयरमैन जेपी यादव, विवेकानंद पाण्डेय, श्रीराम सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व सभी ने अपने नेता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता बदरी कुशवाहा व संचालन जिलाप्रभारी गुलबदन यादव ने किया। इस दौरान गणेश तिवारी, दिलीप मिश्रा, संजय सिंह वशिष्ट यादव, इम्तियाज अंसारी, रामचन्द्र, विक्रम भारती सहित आदि मौजूद रहे।
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…
कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…