पिपरा बाजार/कुशीनगर।बिकास खंड बिशुनपुरा के ग्राम सभा लीलाधर छपरा मे व्लाक अध्यक्ष बंदना तिवारी के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती बेहरा जी के निर्देश पर बैठक किया गया।बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सरिता दुबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की संगठन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।समाज मे दबे कुचले महिलाओ को ससम्मान रोजगार का सृजन कर आत्म निर्भर बनाना है। जिलाध्यक्ष टुन्नी तिवारी ने कहा कि महिलाएं आज हर मोर्चे पर पुरुषो के समकक्ष हर क्षेत्रो मे खड़ी है।फिर भी उपेक्षित क्यो हमे अपने अंदर के नारी शक्ति को जगाना होगा।इस दौरान पुनम मिश्रा,बंदना तिवारी,गुन्जा देबी,राजकुमारी,इन्द्रावती,कैलासी देवी,राजवन्ती,कौशल्या देबी,सुमन,दीपिका सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…