News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में 32 घण्टा रहेगे अखिलेश यादव, सभी विधान सभा मे करेगे सभा एव रोड शो

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 12, 2021  |  6:59 AM

1,102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में 32 घण्टा रहेगे अखिलेश यादव, सभी विधान सभा मे करेगे सभा एव रोड शो WhatsApp
Responsive image
  • 6 जगहों पर सभा एव सैकड़ो जगहों पर होगा स्वागत, महिलाएं करेगी फूल वर्षा

पडरौना/कुशीनगर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 13 नवम्बर को जनपद में आगमन हो रहा है । आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रोड– शो एव बिभिन्न जगह पर सभा को सम्बोधित करेगे । उनके आगमन एव स्वागत के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में है ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि 13 नवम्बर को आगमन के दौरान हाटा विधान सभा क्षेत्र के झांगा में 11 बजे सभा को सम्बोधित करेगे उसके बाद रामकोला विधान सभा के कप्तानगंज कस्बा में एलआईसी चौराहा पर दिन के 1 बजे सभा को सम्बोधित करेगे । वहाँ से खड्डा विधान सभा क्षेत्र के रामबाग होते पकडीहार बाजार में स्वागत समारोह समय 2 बजे । उसके बाद नेबुआ नौरंगिया स्थान पालटेक्निक कालेज के पास सभा समय 2;30 बजे । वहां से होकर पडरौना विधान सभा क्षेत्र के सूरज नगर चौराहे पर स्वागत होगा ततपश्चात पडरौना के बावली चौक पर समय 3 बजे आयोजित समारोह को सम्बोधित करेगे । उसके बाद सड़क मार्ग से छावनी, रबिन्द्र नगर , बाड़ी पुल , साखोपर होते हुए कसया कस्बा से कुशीनगर लोट्स होटल में रात्रि विश्राम होगा । अगले दिन 14 नवम्बर को समय 10 बजे कुशीनगर विधान सभा के बुध्द पीजी कालेज पर स्वागत समारोह उसके राष्ट्रीय राज्य मार्ग मार्ग से मल्लू डीह, जोकवा बाजार होते हुए फाजिलनगर के निकट मतल्लुक छापर ( अहलादपुर) में समय 11 बजे सभा का सम्बोधन । बिजय रथ से पटहेरवा , रजवटिया , बगही आदि स्थान होते हुये समय 12 बजे नगर पंचायत तमकुहीराज के ओवर ब्रिज चौराहे पर स्वागत समारोह पार्टी जनों ध्दारा किया जायेगा । उसके बाद समय 12 बजकर 30 मिनट पर किसान पीजी कालेज में सभा करने के बाद तमकुहीरोड – तुर्कपट्टी मार्ग होते हुये कसया स्थित मालती पांडेय इंटर काले में 3 बजे सभा मे भाग लेंगे । उसके बाद 4 बजे अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा कसया से प्राइवेट हवाई जहाज से लखनऊ प्रस्थान कर जायेगे ।जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्मान में जन सैलाब उमड़ेगा ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking