News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: यदि मनाया जश्न या फैलाई अराजकता तो होगी कार्यवाही: एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 3, 2021  |  3:51 PM

1,061 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यदि मनाया जश्न या फैलाई अराजकता तो होगी कार्यवाही: एसपी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना आज सम्पन्न हो गई ।चुनाव में प्रत्याशियों को प्राप्त मत के आधार पर ग्रामीणों का प्रतिनिधि चुन लिया गया है। वही गाव की सरकार आमजनो द्वारा बना ली गई।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

इस संबंध में इस संवाददाता को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा एक बातचीत में बताया गया कि,प्रशाशन द्वारा समस्त विजेताओं,अन्य प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से यह अपील की जाती है कि वह चुनाव परिणाम को सहर्ष स्वीकार करें तथा जीत या हार दोनों ही परिस्थितियों में उन्मादित न होकर निश्चित रूप से संयम का परिचय दें तथा विजय जुलूस न निकालें या हिंसा कदापि न फैलाये। किसी भी प्रकार का विजय जुलूस निकालना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है तथा हिंसा फैलाना गंभीर श्रेणी का अपराध है। सभी इसका शत प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए तत्काल गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को इस संबंध में निर्देशित किया गया है तथा गोपनीय रूप से प्रत्येक गांव में खुफिया बल लगाया गया है। जिनके द्वारा गांव की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए जिम्मेदारों को हर स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।अतः सभी संयमित रहे तथा कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर सुरक्षित व स्वस्थ रहे।किसी भी दशा में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking