साखोपार /कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र के गांव सखवनिया खुर्द निवासी कैंसर पीड़ित राधेश्याम निषाद को कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने आर्थिक सहयोग किया व सरकार से अन्य मदद दिलवाने की बात कही।राधेश्याम निषाद 14 वर्षों से कैंसर से पीड़ित है। इस समय जीवन व मौत से जूझ रहा है।बताते चले कि न्यूज अड्डा ने शनिवार को ईलाज के आभाव में कैंसर पीड़ित तोड़ न दे दम शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।जिसको स्थानीय विधायक श्री त्रिपाठी ने संज्ञान लेकर रविवार को कैंसर पीड़ित के घर पहुँचकर आर्थिक सहयोग किया। साथ ही अबतक सरकारी सुविधाओं से बंचित कैंसर पीड़ित को हर सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया।कैंसर पीड़ित राधेश्याम निषाद ने न्यूज अड्डा का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान गौरव मिश्रा,दिवेन्दु मणि त्रिपाठी,बाबू चकमा,अनिल मल्ल, जयप्रकाश मल्ल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विंध्याचल प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…