News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सड़क सुरक्षा सप्ताह हेतु आयोजित रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा रवाना किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2022  |  2:51 PM

423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क सुरक्षा सप्ताह हेतु आयोजित रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा रवाना किया गया

कुशीनगर। गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आज विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) उपमा पांडेय, उपजिलाधिकारी पडरौना(न्यायिक) सी एल सोनकर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह हेतु आयोजित रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया गया।उक्त अवसर पर माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान जागरुकता पर चित्र के माध्यम से संदेश दिए जाने हेतु कुछ छात्र/छात्राओं को मा0 विधायक पडरौना द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कृत होने वाले विजेता प्रतियोगी छात्रों में कृति पटेल, काजल गुप्ता, प्रिया जायसवाल व अन्य प्रमुख थे।सड़क सुरक्षा में हेलमेट का प्रयोग तथा विशेष सावधानी बरते जाने हेतु संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक पडरौना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु शपथ भी ग्रहण करवाया गया, जिसमें सीट बेल्ट बांधने, हेलमेट पहनने व यातायात संबंधी नियमों का पालन किए जाने हेतु शपथ शामिल थे।

परिवहन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से रविंद्रनगर चौराहे तक किया गया जो वापस होते हुए फिर कलेक्ट्रेट तक आया।

इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, सैनिक पुनर्वास कल्याण अधिकारी आलोक सक्सेना तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा परिवहन व शिक्षा विभाग के कर्मचारीगणों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking