News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होगा भव्य स्वागत- पुरन्दर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 12, 2021  |  5:59 PM

447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का होगा भव्य स्वागत- पुरन्दर WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। 13 नवम्बर को कुशीनगर में विजय रथ यात्रा लेकर आ रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत गोपालगढ़ हाइवे तिराहे पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरन्दर प्रताप यादव के नेतृत्व में सपाई करेंगे।
समाजवादी नेता श्री यादव ने कुण्डवा उर्फ दिलीपनगर, खोहिया, धुरिया, बनवारी टोला, सिसवा, डुमरी सहित आदि गांवों का दौरा कर लोगों को सपा प्रमुख श्री यादव की कसया में 14 नवम्बर को होने वाली जनसभा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के विकास की पोल खुल गयी है। मोदी व योगी की नीतियों से आमजन त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा भारी बहुमत से चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी। कहा कि सपा प्रमुख की विजय रथ यात्रा शनिवार को बुद्ध स्थली कुशीनगर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद रविवार को उनकी रथ यात्रा नेशनल हाइवे होकर तमकुहीराज आदि जगहों के लिए निकलेगी। इसी क्रम में श्री यादव के नेतृत्व मे गोपालगढ़ तिराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत होगा।

आपके लिए और..- संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की मौत

सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवां गांव के बेलही टोले में शनिवार की देर…

ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking