News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:- सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए, सीसीटीवी कैमरे से प्रफुल्लित हुए एडीजी, भेजा प्रशस्ति पत्र; गांव में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर चर्चा मे बने ग्राम प्रधान की चारो तरफ हो रही प्रशंसा; गोरखपुर एडीजी ने भेजा प्रशस्ति पत्र थाना अध्यक्ष ने दे कर किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2021  |  10:06 AM

714 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:- सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए, सीसीटीवी कैमरे से प्रफुल्लित हुए एडीजी, भेजा प्रशस्ति पत्र; गांव में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर चर्चा मे बने ग्राम प्रधान की चारो तरफ हो रही प्रशंसा; गोरखपुर एडीजी ने भेजा प्रशस्ति पत्र थाना अध्यक्ष ने दे कर किया सम्मानित

सोनू कुमार गुप्ता

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कुशीनगर:- उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के दुदही ब्लॉक के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार में विगत कुछ दिन पूर्व में ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव ने सुरक्षा के दृष्टि से गांव गली चौराहे सड़कों पर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवा कर चर्चा में बन गए। गांव में सीसीटीवी कैमरे लगने से गांव क्षेत्र आसपास के लोग काफी प्रफुल्लित हैं और ग्राम प्रधान कि प्रशंसा कर रहे हैं। काश ऐसे प्रधान हम लोगों को भी मिले होते। इस कार्य को देखते हुए गोरखपुर एडीजी के द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से धन्यवाद दिया गया और प्रशंसा किया गया। और उन्होंने कुशीनगर आने का भी आश्वासन दिया और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे का भी वो जायजा लेंगे। एडीजी गोरखपुर के माध्यम से विशुनपुरा थाना अध्यक्ष के द्वारा ग्राम प्रधान जय प्रकाश यादव को इस उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दुदही ब्लॉक के 67 ग्राम सभाओं का पहला यह गांव है जो गांव कैमरे से लैस हुआ है। जैसे ही आप किस गांव में आपका आगमन होगा आप सीसीटीवी कैमरे में लेस हो जाएंगे। और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी से आपकी देखरेख की जाएगी जिससे गांव में होने वाले अनहोनी कार्यों पर भी विराम लगेगा। अब लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर पाएंगे। ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने कहा कि आज मुझे एडीजी के माध्यम से थाना अध्यक्ष के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। और उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य आगे भी होते रहेंगे। आज का दिन खुशी का पल है। इस अवसर पर प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, ग्राम प्रधानगण सुनील यादव, वीरेंदर प्रसाद,हिमांशु मिश्र जैनुद्दीन, नवरंग उर्फ सोनू यादव, नंदू यादव, आदि लोग मौजूद रहे

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking