News Addaa WhatsApp Group Join करें

केंद्रीय समिति का दावा फरवरी में खत्म हो जाएगा कोरोना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2020  |  10:11 AM

866 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
केंद्रीय समिति का दावा फरवरी में खत्म हो जाएगा कोरोना

कोरोना के नए केस लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को 56 हजार 520 केस आए, 66 हजार 418 मरीज ठीक हुए और 581 की मौत हो गई। बीत दो महीने में नए केसों का दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 24 अगस्त को 59 हजार 696 केस आए थे। 12 अक्टूबर को 54 हजार 262 केस आए। बीते तीन महीने में छठी बार 60 हजार से कम केस आए हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ...

देश में फरवरी तक खत्म होगा कोरोना

देश में कोरोना का पीक सितंबर में ही आ चुका था और फरवरी 2021 में कोरोना खत्म हो जाएगा। यह दावा रविवार को सरकार की ओर से बनाई गई वैज्ञानिकों की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने किया। इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर समेत कई नामी इंस्टीट्यूट्स के एक्सपर्ट्स शामिल हैं। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

कोरोना अपडेट्स

हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी और सेंट लुईस यूनिवर्सिटी के साथ नाक से दी जाने वाली वैक्सीन (नेसल वैक्सीन) कैंडिडेट के ट्रायल के लिए एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी ट्रायल, उत्पादन और कोविड-19 वैक्सीन के लिए बाजार देखेगी।
राजस्थान में गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला समेत 32 लोगों के खिलाफ बयाना पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों ने भरतपुर में शनिवार को आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई थी।
20 दिन से कोरोना संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत रविवार दोपहर काफी बिगड़ गई। इससे मेडिका अस्पताल के डॉक्टर घबरा गए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रिम्स के डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर हाई फ्लो ऑक्सीजन दी जा रही है। देर रात 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रांची पहुंची है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में रविवार को 1030 लोग संक्रमित पाए गए। 1427 लोग रिकवर हुए और 20 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 60 हजार 188 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 13 हजार 281 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 44 हजार 134 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2773 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1747 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 12 मरीजों ने जान गंवाई। 1985 लोग संक्रमित पाए गए और 2088 लोग रिकवर हो गए। अब तक 1 लाख 73 हजार 266 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें 21 हजार 140 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 50 हजार 379 लोग ठीक हो चुके हैं।

3. बिहार

राज्य में मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 4 हजार 212 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 1152 लोग संक्रमित मिले। अभी 10 हजार 621 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 92 हजार 594 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 996 संक्रमितों की जान जा चुकी है।

4. महाराष्ट्र

राज्य में रविवार को 9060 नए मामले सामने आए, 11 हजार 204 लोग रिकवर हुए और 150 मरीजों की मौत हो गई। अब तक यहां 15 लाख 95 हजार 381 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 82 हजार 976 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 13 लाख 69 हजार 810 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 42 हजार 115 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश

प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 6,658 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 29 मरीजों की मौत हुई। रविवार को 2486 नए मरीज मिले। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 55 हजार 146 हो गई है। इनमें 32 हजार 896 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4 लाख 15 हजार 592 लोग ठीक हो चुके हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा
कोटवां: अनन्या पाली क्लिनिक चाइल्ड केयर हास्पिटल पर एक वर्ष के बच्चे की मौत, स्वजनों का हंगामा

लगातार कोटवां बाजार में मरीजों एवं तीरमदारो के बीच हो रहे हैं झड़प खड्डा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking