News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोरोना योद्धाओं के अथक प्रयास को सलाम।।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2020  |  12:11 PM

1,412 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना योद्धाओं के अथक प्रयास को सलाम।। WhatsApp
Responsive image

सतेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट:-
स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धा लगातार कर रहे है थर्मल स्क्रीनिंग

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

स्वास्थ्य टीम हाटा का योगदान सराहनीय

प्रभारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी रह रहे है मुस्तैद

कप्तानगंज कुशीनगर:-
प्रदेश के विभिन्न राज्यों से लगातार प्रतिदिन सैकडों की संख्या में आ रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिग जारी है। स्क्रीनिग का कार्य ढांढा के संत पुष्पा इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर से लेकर हाटा ब्लाक के विभिन्न गांवों व नगरपालिका के विभिन्न वार्डो में आ रहे व्यक्तियों की सूचना प्राप्त होने पर स्वास्थ्य टीम गांव में भी पहुँचकर स्क्रीनिंग कर रही है। इसी क्रम में आज हाटा ब्लाक गांव रामपुर बुर्जुग,टिकरी,डुमरी सवांगी पट्टी व नगरपालिका के सिरसिया,अहिरौली तुलादास,महुअवा मस्जिदिया,ढांढा बन्धु टोला, गोपालपुर बिरैचा,बरवा खुर्द,रजही,गौनर,थरूवाडीह, सोहसा पट्टी गौसी, कुरहवा,सहित सन्तपुष्पा में थर्मल स्क्रीनिग का कार्य हुआ।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एल. वी. यादव व उनकी टीम हमेशा अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रह रही है। उन्होंने बताया कि ढांढा क्वारंटाइन सेंटर में हमारी स्वास्थ्य टीम द्वारा चौबीसों घण्टे थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है तो वही फील्ड से सूचना मिलने पर उपकेंद्र के हिसाब से निर्धारित टीम को भेज कर स्क्रीनिग का कार्य कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र हाटा के कंट्रोल रूम के राजेश ओझा व सत्यप्रकाश रावत तथा तेजप्रताप सिंह ने बताया कि कल 2 बजे से लेकर आज 2 तक लगभग 2489 यात्रियों की स्क्रीनिंग क्षेत्र व क्वारंटीन सेंटर में की जा चुकी है। समाचार लिखे जाने तक स्क्रीनिग जारी है। स्वास्थ्य टीम स्क्रीनिग के साथ यात्रियों को स्वास्थ्य सम्बंधी आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है साथ ही जिनके पास स्मार्टफोन है उनमें आरोग्य हेतु ऐप भी डाऊनलोड कराये गये। टीम में प्रमुख रूप से क्षयरोग पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,राजीव राय,एल टी राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,देवेंद्र सिंह,डॉ विनय शाही,डॉ अनिता,डॉ अलीमुल्लाह, डॉ मोइनुद्दीन,अमरजीत सिंह,लखीचंद गुप्ता,रिंका पटेल,बबिता,अमित श्रीवास्तव,अरविंद त्रिपाठी,विजय प्रताप सिंह,राकेश कुमार,अजय यादव,हरिश्चंद्र, बलवंत,सतीश,ब्रजेश उपाध्याय, शरतेन्दु शुक्ला आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking