News Addaa WhatsApp Group Join करें

कोरोना वायरस संक्रमित की सूची में भारत तीसरे नंबर पर, पिछले 24 घंटे में आए 64,553 नए मामले

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2020  |  5:33 AM

1,035 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कोरोना वायरस संक्रमित की सूची में भारत तीसरे नंबर पर, पिछले 24 घंटे में आए 64,553 नए मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आए। यह सातवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24 लाख 61 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है।
शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 24,61,190 हो गए हैं, जिनमें से 6,61,595 लोगों का उपचार चल रहा है और 17,51,555 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।
संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 71.17 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.95 फीसदी है। वहीं, 26.88 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

पिछले 24 घंटे में आठ लाख 48 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में कोरोना के लिए 13 अगस्त 2020 तक 2,76,94,416 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 8,48,728 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को किया गया, यह अब तक एक दिन में परीक्षण किए गए नमूनों की सर्वाधिक संख्या है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज
बिना पंजीकरण चल रहे हास्पीटल को प्रशासन ने किया सीज

 हाटा नगर के चार निजी अस्पतालों की जांच में नहीं दिखे चिकित्सक हाटा कुशीनगर:…

तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य संविदाकर्मी आक्रोशित, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर में विगत जुलाई, अगस्त एवं सितंबर से लंबित मानदेय एवं परफॉर्मेंस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking