News Addaa WhatsApp Group Join करें

क्या यूपी में लगनेवाला हैं लॉकडाउन? जानें योगी सरकार ने क्या कहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2020  |  5:51 PM

2,331 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
क्या यूपी में लगनेवाला हैं लॉकडाउन? जानें योगी सरकार ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर दिन भर यूपी में एक बार फिर से कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने की चल रही खबरों को सरकार ने अफवाह बताया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। उन्हाेंने कहा कि ऐसी किसी भी खबर पर ध्यान ना दें।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

इसलिए फैली अफवाह :

मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ते कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि पर चिंता जताई थी। कोर्ट ने कहा था कि जिला प्रशासन बिना जरूरी काम के घूमने वालों, चाय-पान की दुकान पर भीड़ लगाने वालों पर नियंत्रण करने में नाकाम रहा। तमाम उपायों के बावजूद कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कोर्ट ने कहा था कि हमारी राय में लॉकडाउन से कम कोई उपाय संक्रमण रोकने में कारगर साबित नहीं होगा। परिणाम के लिए हमें चयनित तरीके से सबकुछ बंद करना होगा ताकि बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों को उनके घरों के भीतर रहने के लिए विवश किया जा सके। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा एवं न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने क्वारंटीन सेंटरों व अस्पतालों की हालत सुधारने की जनहित याचिका पर दिया था । कोर्ट ने कहा था कि सुरक्षा बल की कमी के कारण हर गली में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं की जा सकती। बेहतर है कि लोग स्वयं ही घरों में रहें। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking