News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: किसानों को पीने के लिए नि:शुल्क शुद्ध पेयजल आरओ प्लांट का हुआ उद्घाटन

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 22, 2021  |  6:59 PM

737 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: किसानों को पीने के लिए नि:शुल्क शुद्ध पेयजल आरओ प्लांट का हुआ उद्घाटन

खड्डा/कुशीनगर | खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा भैंसहा स्थित प्राइमरी विद्यालय के समीप सोमवार को एक कार्यक्रम के बीच किसानों को पीने के लिए एफएमसी द्वारा स्थापित नि:शुल्क शुद्ध पेयजल आरओ प्लांट का उद्घाटन किया गया।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डा.निलेश मिश्र ने दीपप्रज्जवलित कर एफएमसी द्वारा स्थापित नि:शुल्क आरओ प्लांट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.निलेश मिश्र ने कहा कि भैंसहा समेत आसपास के गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का एफएमसी का कार्य सराहनीय है।
लोगों में अधिकांश बीमारियां दूषित पानी पीने से ही होता है। शुद्ध पानी के सेवन से लोग स्वस्थ होंगे।
एमआईई विजय सिंह, एसआईओ पंकज सिंह, एमडीओ गणेश मिश्रा, दिवाकर श्रीवास्तव, अजय प्रताप गोविंद राव आदि ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सर्वे हुआ था। भैंसहा में पानी का टीडीएस 1400 के करीब था। जबकि पीने का पानी अधिकतम 700 टीडीएस का होना चाहिए। एफएमसी ने इसको देखते हुए भैंसहा समेत 81 आरओ प्लांट का शुभारंभ विश्व जल दिवस के मौके पर हो रहा है। इस दौरान दशरथ सिंह, रामप्रताप सिंह, अमृत्यांशु सिंह, अवधेश दूबे, भोला यादव, अनुराग तिवारी समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking