News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: आरोग्य स्वाथ्य मेला की सच्चाई जानने पहुँचे जिलाधिकारी कुशीनगर,चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 10, 2021  |  6:36 PM

1,585 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: आरोग्य स्वाथ्य मेला की सच्चाई जानने पहुँचे जिलाधिकारी कुशीनगर,चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण

न्यूज अड्डा के साथ खड्डा से संजय पाण्डेय

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

खड्डा/कुशीनगर।खड्डा तहसील क्षेत्र के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुजौली बुजुर्ग में आरोग्य स्वास्थ्य मेला की सच्चाई पता करने रविवार दोपहर डीएम ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में एक भी मरीज मौके पर नहीं मिला। साफ सफाई सहित अन्य विन्दुओं पर चिकित्सक से स्पष्टीकरण का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी एस. राज लिंगम रविवार को खड्डा क्षेत्र के न्यू पीएचसी भुजौली पहुँच गये। वहाँ पर आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया था। डीएम ने फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद निरीक्षण शुरू किया। मौके पर एक भी मरीज नहीं पहुँचे थे। डीएम ने मौजूद डाक्टर आनंद त्रिपाठी से ग्रामीणों को दिए गये गोल्डन कार्ड, दवा का स्टाक व अन्य बेसिक जानकारी मांगी परंतु संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अस्पताल में फैली गंदगी ,सीलन व विद्युत अव्यवस्था देख डीएम ने चिकित्सक को फटकार लगाई। अस्पताल में प्रसव की व्यवस्था नहीं होने से नाराजगी जताई। डीएम ने कहा लोगों के स्वास्थ्य के खिलाफ लापरवाही क्षम्य नहीं है। डीएम ने मौके पर उपस्थित एसडीएम खड्डा अरविन्द कुमार को न्यू पीएचसी के रखरखाव आदि खर्च के लिए रोगी कल्याण समिति की अवमुक्त धनराशि की जांच करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर ए. एन. एम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking