खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष सफलता के साथ पूर्ण होने पर किसानों के लिए गन्ना विकास समिति छितौनी के परिसर में मंगलवार को कृषि गोष्ठी/मेला का आयोजन कर कृषि विकास के बारें में किसानों को जानकारी दी गई।
गन्ना समिति में आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि नेबुआ नौरंगिया के ब्लॉक प्रमुख शंशाक दूबे व काग्रेंस जिलाध्यक्ष राजकुमार स़िह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने किसानों को सम्वोधित करते हुए कहा की केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। धान व गेहूं खरीद के लिए क्रय केन्द्र के माध्यम से सरकारी खरीद की जा रही है। खाद, बीज के लिए किसानों को कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है। आईपीएल चीनी मिल के गन्ना प्रवंधक सुधीर कुमार ने किसानों के आय में बृद्धि लिए अनेक तरकीबों की जानकारी देते हुए गन्ने के एक आंख के टुकड़े की बुआई की सलाह देते हुए सहफसली खेती पर जोर दिया। कृषि गोष्ठी में काग्रेंस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, केन विभाग के मुन्ना सिंह, सचिव खड्डा सुबाष राम, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मोहन कुमार सहित अन्य ने कृषि के के सम्वंध में अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधान संघ के तहसील अध्यक्ष सन्तोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…
खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत खड्डा,…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…