News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकाश होता है: डॉ निलेश मिश्र

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 26, 2021  |  9:14 PM

887 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकाश होता है: डॉ निलेश मिश्र

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के गैनही जंगल में चल रहे स्व.शंकर प्रसाद चौबे दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ बरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्र ने फीता काट व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।मैच में केसीसी क्रिकेट क्लब निचलौल ने 36 रनों से मैच जीता।
खड्डा विकास खण्ड के गैनहीं जगल में आयोजक आदर्श चौबे के संयोजकत्व में स्व. शंकर प्रसाद चौबे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। गुरुवार से चल रही क्रिकेट मैच के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ खड्डा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व बरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्रा ने करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है। बच्चों को पढ़ाई के साथ- साथ खेल भी जरूरी है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल भावना से खेलने से लोगों के बीच एकता और भाईचारा का संदेश जाता है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीसी क्रिकेट क्लब निचलौल ने 6 ओवर में 47 रनों का लक्ष्य दिया।जबाब में उतरी गांधी इण्टरमीडिएट कालेज खड्डा की टीम 11 रनों के न्यूनतम स्कोर पर ही ढे़र हो गई। इस प्रकार 36 रनों से निचलौल की टीम विजयी रही। आयोजक टीम ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान दयानिधि मणि त्रिपाठी पूर्व उप चेयरमैन केनयूनियन, भोला यादव, अवधेश दूबे सहित आयोजक जितेंद्र चौबे, ज्ञानेंद्र चौबे, आशिर्वाद चौबे व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking