खड्डा/कुशीनगर। खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार मंगलवार को नगर पंचायत छितौनी के सरकारी जमीनों के निरीक्षण के बाद महिला चिकित्सालय छितौनी में टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अफसरों को सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया की मंगलवार को खड्डा तहसील क्षेत्र के तुर्कहां सीएचसी, कोटवां पीएचसी में 1 जून से टीकाकरण के ब्यापक महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्ति के लिए कैम्प लगाया गया है। जहां पर 18 वर्ष से ऊपर के हर व्यक्ति को “मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगवानी जरूरी है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि टीकाकरण कराने वाले लोगों का वीडियो बनाकर गांवों में लोगों को दिखवाकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कोरोनो संक्रमण के विरुद्ध प्रभावशाली है। अफवाहों से बचते हुए सभी लोग टीकाकरण करा लें।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…