खड्डा/कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र के पिपरिया में एक बार फिर तेंदुए के दिखाई देने की ग्रामीणों में चर्चा है।बताया जा रहा है कि शम्भू राय गुरूवार की रात गांव के बगल में प्राइमरी स्कूल के पास पोखरे में मछली रखवाली कर रहा था। इसी बीच तेंदुआ पोखरे पर पहुंच पानी पीने लगा। शम्भू उसे देखकर भयभीत हो गये, अभी लोगों को बुलाते तब तक वह पानी पीकर बगल के गेंहू की खेतों की ओर चला गया। बाद में लाठी डंडा व टार्च लेकर जुटे लोगों ने खोजबीन की लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए के विचरण से एक बार फिर लोग भयभीत हो गये हैं। बतातें चलें कि बीते 26 मार्च को लखुआ लखुई में उक्त तेंदुए ने चहलकदमी करते हुए सात लोगों को हमलाकर घायल कर दिया था। इसके एक सप्ताह बाद भेड़ी जंगल गांव में तेंदुआ दिखाई दिया और एक के बाद एक करके पांच ग्रामीणों व दो वनकर्मियों को झपट्टा मारकर घायल कर दिया था। वन विभाग के काफी जद्दोजहद के बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। बाद में उसके महराजगंज जिले की ओर चले जाने की चर्चा क्षेत्र में होती रही। इस सम्बन्ध में वनक्षेत्राधिकारी बीके यादव का कहना है कि ऐसी सूचना नहीं हैं, फिर भी टीम भेजकर दिखवाता हूं।
कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…
कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…
सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…