खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवारतनपुर में दहेज के लिए बीती रात एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के पिता ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
बिहार प्रान्त के रंगललही थाना धनहां जनपद पश्चिमी चम्पारण निवासी मोहन सिंह के मुताबिक उसने अपनी पुत्री सरोज की शादी खड्डा थानाक्षेत्र के बरवारतनपुर गांव निवासी आशुतोष राव से कुछ वर्ष पूर्व की थी। उनके दामाद विदेश में हैं। गांव के ही किसी ब्यक्ति ने उन्हें सूचना दी की आपकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है।मोहन सिंह ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने व शव को जला देने या कहीं छिपा देने का आरोप लगाते हुए पीआरबी को सूचना देते हुए स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…