News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: दहेज के लिए हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 19, 2021  |  8:22 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: दहेज के लिए हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बरवारतनपुर में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के पिता मोहन सिंह ने खड्डा थाने में दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या करने की तहरीर देकर दामाद, ससुर, सासू व देवर पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

बुधवार को खड्डा पुलिस ने थाना क्षेत्र के वरवारतनपुर निवासी दो वांछित अभियुक्त मृतका सरोज के ससुर सत्यप्रकाश राव पुत्र विशम्भर उम्र 57 वर्ष व देवर अमित राव पुत्र सत्यप्रकाश राव उम्र 23 वर्ष को मठियां मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार अभियुक्तों को मु.अ.स. 120/21धारा 498ए/304बी, 201 भा.द.वि. व 3 / 4 डीपी एक्ट में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एस.आई राजेश कुमार, कां. विपिन पाण्डेय, कां. गुलशन कुमार व कां. पंकज कुमार शामिल रहे। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक आरके यादव का कहना है कि दो अभियुक्तों को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है। शेष अन्य आरोपियों को सरगर्मी से तलाश जारी है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking