संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवां गोपाल में मायके में रह रही पत्नी का गला हसुंआ से रेतने वाले आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। शुक्रवार की भोर में पति- पत्नी में विवाद हुआ था। बताते चलें कि घटना करने के बाद पति ने भी आत्महत्या की नियति से जहरीला पदार्थ खा लिया था।
थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल में खुश्बू और उसके पति विक्रम में शुक्रवार की भोर में झगड़े के बाद पत्नी खुश्बू ने गला रेत जान से मारने का आरोप लगाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। झगड़ा के दरम्यान विक्रम द्वारा जहर खा लेने के बाद जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को विक्रम को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव ने बताया कि पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी विक्रम का अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…
कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…
तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…