खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवलछपरा में मंगलवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार के टूट कर गिर जाने से एक झोपडी जलकर राख हो गई। किसी तरह ग्रामीणों ने फोन कर हायडिल से बिजली कटवाई जिससे अन्य दुर्घटना होने से बच गई।
गांव निवासी दशरथ कुशवाहा की गांव के बाहर घोट्ठा है। सुबह 11 हजार की लाइन से बांस सट गया जिससे तार टूटकर उनकी झोपड़ी पर जा गिरा जिससे झोपड़ी धू- धू कर जल उठी। झोपड़ी व उसमें रखा भूसा, लकडी आदि जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा सूचना देकर बिजली कटवाई जिससे कोई अन्य दुर्घटना घटित नहीं हुआ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…