News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा:- बीते पंचायत चुनाव में सत्ताधारी दल से प्रत्याशी रहे युवा नेता पकडे़ गए युवती के साथ, बना चर्चा का विषय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2021  |  11:45 PM

1,474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा:- बीते पंचायत चुनाव में सत्ताधारी दल से प्रत्याशी रहे युवा नेता पकडे़ गए युवती के साथ, बना चर्चा का विषय WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

खड्डा/कुशीनगर:- बीते पंचायत चुनाव में सत्ताधारी दल से प्रत्याशी रहे नेबुआ नौरंगियां थाना क्षेत्र निवासी एक युवा नेता का गुरुवार को पड़ोसी बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती संग पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पिपरासी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक यूवा नेता जो बीते पंचायत चुनाव में सत्ताधारी पार्टी से खड्डा के एक वार्ड से जिला पंचायत प्रत्याशी रहा, गुरुवार को सीमावर्ती बिहार के पिपरासी थानान्तर्गत एक गांव में एक युवती के घर में घुसने के बाद दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया व सूचना देकर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची पिपरासी पुलिस नेताजी को हिरासत में लेकर थाने ले गई व आरोपी के बिरूद्ध कार्रवाई शुरु कर दी है। बताते चलें कि यूपी के बीते पंचायत चुनाव में कथित युवा नेताजी का एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया सहित अखवारों के सुर्खियों में रहा। हालांकि सत्ताधारी पार्टी से टिकट पाने में वह सफल रहा लेकिन नेता को चुनाव में जनता की अदालत में पराजय का ही सामना करना पड़ा। एक बार फिर नेताजी का युवती के साथ पकड़ा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking